Editors Choice

3/recent/post-list

शुभम मिश्रा बने भाजपा युवा मोर्चा नीति विभाग प्रमुख



शुभम मिश्रा बने भाजपा युवा मोर्चा नीति विभाग प्रमुख


DEVA TV.


प्रयागराज। अभी हाल में ही कांग्रेस के  नेता शुभम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी को  छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।  कल शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा यमुनापार अध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने  शुभम् मिश्र को भाजपा यमुनापार नीति विभाग का प्रमुख मनोनीत किया गया है।


जिले के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर व पार्टी का रुमाल पहनाकर स्वागत किया। नीति विभाग प्रमुख बनने पर शुभम मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधाकर पांडेय  का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।


शुभम मिश्रा ने कहा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का मैं बखूबी निर्वहन करुंगा और यह मेरे लिए गर्व की बात है मुझे मां भारती की सेवा करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ