कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त महाराज को याद करते हुए कलम दवात की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की
देवा टीवी / संवाददाता
नैनी, प्रयागराज। कायस्थ समाज के लोगों ने सोमवार को चित्रगुप्त महाराज का स्मरण करते हुए विधि विधान के साथ कलम दवात की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर माँ माधुरी वेलफेयर फाउण्डेशन की ओर से महेवा स्थित शिव मंदिर के समीप फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष मुकेश बिहारी श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ समाज के लोगो ने चित्रगुप्त महाराज महोत्सव का आयोजन करते हुए हवन - पूजन के साथ विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष मुकेश बिहारी श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुप्त महाराज समस्त समाज के भगवान है और कलम में वो ताकत है जिसके आगे बड़े - बड़े सुरमा पस्त हो जाते है। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कायस्थ समाज के उपस्थित होकर चित्रगुप्त महाराज की स्तुति कर पाठ किया।
0 टिप्पणियाँ