Editors Choice

3/recent/post-list

नैनी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व



नैनी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व

Deva tv संवाददाता
नैनी, प्रयागराज। भैया दूज के पवन पर्व पर बहनों ने परंपरागत तरीके से भाई के मस्तक पर टीका लगा कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। भाइयों ने भी उनको कुछ न कुछ उपहार स्वरूप भेंट किया। सोमवार को भैया दूज के पर्व पर बहनों ने पहले परंपरागत तरीके से गोवर्धन की विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। इसके बाद अपने भाइयों के यहां गई। वहां पर जाकर बहनों ने अपने भाई के मस्तक पर टीका कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इसकी एवज में भाइयों ने दी बहनों को कुछ न कुछ उपहार स्वरूप भेंट किया। इस दौरान मिठाई की दुकानों पर मिठाई खरीदने के लिए होड सी लगी रही। देर रात तक सड़कों पर चहल-पहल का माहौल देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ