हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को तिलक लगाकर दी गई हिन्दू नववर्ष की बधाई
DEVA TV
प्रयागराज। परिवर्तन धार्मिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से आज राम भवन चौराहे पर एक दूसरे को तिलक लगाकर और भगवा झंडा वितरण करके हिंदू नव वर्ष के पूर्व संध्या पर परिवर्तन संस्था द्वारा उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों को व्यापारी भाइयों को तिलक लगाकर और भगवा झंडा देकर घर-घर भगवा झंडा लगाने की अपील की गई परिवर्तन संस्था प्रदेश अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने कहा कि हमारे सनातन धर्म का हिंदू नव वर्ष चैत के नव वर्ष से शुरुआत होता है आज हमारे युवा पीढ़ी 1 जनवरी को नव वर्ष मनाते हैं वह नव वर्ष हमारा नहीं होता है, हमें अपने घरों पर दिया जलाकर और हिंदू नव वर्ष की शुरुआत करनी चाहिए।
एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारे से हिंदू नव वर्ष मानना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, ज्ञानू कौशल, राजू यादव, राजू केसरवानी, पिंटू यादव, ऑथर गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, डब्बू केसरवानी, महेश विश्वकर्मा, राजेश कुशवाहा, बच्चा भवानी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ