Editors Choice

3/recent/post-list

एनयूजेआई प्रयागराज जिला इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित


एनयूजेआई प्रयागराज जिला इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

मिथिलेश त्रिपाठी महामंत्री,  मनीष द्विवेदी प्रवक्ता बनाए गए

DEVA TV

प्रयागराज। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट आई प्रयागराज जिला इकाई की नई कार्यकारिणी शनिवार को डायट में गठित कर दी गई। प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन श्रीवास्तव ने संरक्षक पवन द्विवेदी और परवेज आलम तथा सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी गठित की। एनयूजेआई की नई गठित कार्यकारिणी में चार नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई जिसमें मिथिलेश त्रिपाठी महामंत्री,  असद कुरेशी कोषाध्यक्ष, मनीष द्विवेदी प्रवक्ता और बृजेश कुमार केसरवानी तथा वी के यादव उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए पदाधिकारियों की घोषणा आज सिविल लाइन स्थित डायट में बैठक के दौरान की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी यथावत रहेंगी।

जिसमें उमेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ सुधाकर पांडेय उपाध्यक्ष, वीरेंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, जियासिद्दीकी उपाध्यक्ष, रंजीत निषाद मंत्री, अनूप रावत मंत्री, सौरभ कुमार आदर्श मंत्री,इरफान खान मंत्री, मधुर दरबारी मंत्री, शिव कुमार पान्डेय मंत्री मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में राजीव कुमार सिंह, देवाशीष श्रीवास्तव, आनन्द कुमार , आयुष श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह, शिव जी मालवीय, संतोष सिंह, बृजेंद्र कुमार सिंह, मो नसीम, शीतल प्रसाद तिवारी, सत्यम कुमार निषाद बनाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ