मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई कैबिनेट मंत्री एवं अन्य दल के राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
देवा टीवी
प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी पंचतत्व में हुए विलीन मिडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी जी कई महीनों से बीमार चल रहे थे और आज (8 जनवरी )सुबह 5:00 बजे निज आवास पर निधन हुआ पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी जी ने अपनी राजनीति की शुरुआत जनसंघ से की थी तीन बार उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनकर कार्यभार संभाला था वे सन 1977- 79 में जनता पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वे शहर दक्षिणी से पांच बार के विधायक रहे और 2004 में जौनपुर मछली शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव लड़ा था केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा ने उन्हें सम्मान देते हुए पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया और वह 2014 से 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे इस बीच उनके पास बिहार ,मेघालय ,मिजोरम, राज्यों के गवर्नर का भी अतिरिक्त प्रभार रहा।
इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें अपना दायित्व निभाया और और राजनेता होने के साथ-साथ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे और उन्होंने एक लेखक के रूप में मनु कृति और आयु पंख की प्रसिद्ध रचनाएं रची।पं. केसरीनाथ त्रिपाठी जी अपनी पुत्री निधि ओझा, नमिता त्रिपाठी,और पुत्र नीरज त्रिपाठी पुत्र वधू कविता यादव त्रिपाठी छोड़कर इस दुनिया से विदा लिए।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रीता बहुगुणा सहित अन्य राजनैतिक दल के राजनेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित जिसमें प्रमुख रुप से कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, आदि रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी जी के आवास पर पहुंचकर पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी जी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि देश-प्रदेश की राजनीति के मर्मज्ञ आदरणीय पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अपूरणीय क्षति है। प्रयागराज के हर घर से उनका गहरा रिश्ता था।
बिहार, बंगाल के राज्यपाल, प्रदेश सरकार के मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पंडित जी का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
भाजपाइयों ने पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे पंडित के सुनना त्रिपाठी के निधन पर भाजपाइयों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती, ओंकार केसरी, राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, विवेक अग्रवाल, पदुम जायसवाल, राजू पाठक गिरजेश मिश्रा प्रमोद मोदी, सुभाष वैश्य, गया प्रसाद निषाद, एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
0 टिप्पणियाँ